फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी के जनपद दौरान नाला मछरटटा स्थित निवास पर जनसुनवाई के दौरान रेलवे रोड के व्यापारियों ने सुंदरीकरण के लिए एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। दो साल बीत जाने के बाद भी रेलवे रोड की स्थिति जैसी की तैसी है। कई बार अधिकारियों का आश्वासन मिला, लेकिन सुंदरीकरण के नाम पर कार्य नहीं शुरु किया गया। अधिशासी अधिकारी को भी कई बार ज्ञापन सौंपा गया। चेयरमैन से भी वार्ता की गई, उसके बावजूद भी व्यापारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। इससे रेलवे रोड के व्यापारियों में नाराजगी है। मंगलवार को रेलवे रोड के व्यापारियों ने एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी से मुलाकात कर रेलवे रोड का सुंदरीकरण की मांग की। प्रांशु ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही संबंधित अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही कार्य शुुरु कराया जायेगा।
रेलवे रोड की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
