फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल ने इटावा-बरेली हाइवे पर कट बंद करने व बंद लाइटों को सही करवाने तथा खुले नालों को पटवाने, सर्विस लेन बनवाने के लिए सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन सौंपकर समाधान करने की मांग की।
दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि नेशनल हाइवे सेन्ट्रल जेल चौराहा पपियापुर मार्ग पर डिवाइडर कट जो छोड़ा गया था, उसे बिना किसी सूचना के बंद कर दिया गया और लाइटें भी बंद है तथा नालियां अधूरी है, नाले खुले पड़े है। जिससे वहां के नागरिकों व व्यापारियों को आवागन में काफी दिक्कत हो रही है। व्यापार मण्डल सेन्ट्रल जेल इकाई ने १८ अगस्त को सेन्ट्रल जेल इकाई के अध्यक्ष योगेश गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्टे्रट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों ने सांसद ने समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर सेंट्रल जेल इकाई के अध्यक्ष योगेश गुप्ता, मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा, अनूप गुप्ता, लाखन सिंह, पवन गुप्ता, मनोज दीक्षित, संजीव वर्मा, संजीव त्रिपाठी, देवेन्द्र सक्सेना आदि व्यापारी मौजूद रहे।
नेशनल हाइवे पर कट बंद करने के विरोध में व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
