व्यापारियों ने शव यात्रा निकाल अमेरिकी राष्ट्रपति का फूंका पुतला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाये गये टैरिफ के विरोध में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। अमेरिकी राष्ट्रपति को व्यापारियों ने तानाशाह बताते हुए उनकी मनमानी का विरोध जताया। अमेरिका द्वारा लगाये गये टैरिफ से भारत के मध्य निर्यात पर भारी मार पड़ रही है। करोड़ों का निर्यात प्रभावित हुआ है। हजारों नौकरियां खतरे में है। जबकि अपने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया कि वह देशहित में ऐसे किसी प्रकार के ट्रंप टैरिफ पर कोई समझौता नहीं करेंगे। देशहित और जनहित में हमारा संगठन अमेरिका के राष्ट्रपति का विरोध करता है। संगठन ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेन्ट्रल जेल चौराहे पर अमेरिका के राष्ट्रपति की पहले अर्थी बनाकर शव यात्रा निकाली और फिर चौराहे पर पहुंचकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री विमलेश मिश्रा, सेन्ट्रल जेल इकाई के अध्यक्ष योगेश गुप्ता, राजन सिंह, प्रशांत शाक्य, देवेन्द्र सक्सेना, मसरुर अंसारी, साजन मिश्रा, सुरेश चन्द्र मिश्रा, प्रशांत कटियार, गुड्डू शाक्य, अनुपम पाण्डेय, अर्पित अग्निहोत्री, अभय यादव, राहुल यादव, राहुल उपाध्याय, अंकित दुबे, अवनीश कुमार, आशीष पाल, शिवम दुबे, प्रवेन्द्र उपाध्याय, पंकज पाल, सत्यप्रकाश, आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *