रेलवे रोड को लेकर व्यापारी आरपार की लड़ेंगे लड़ाई

आज से फेडरेशन व्यापार मण्डल अनिश्चित कालीन देगा धरना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल की मांग रेलवे रोड को मॉडल रोड बनाओ। शुक्रवार को फेडरेशन की पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री डा0 अरविन्द गुप्ता ने कहा कि चार साल से रेलवे रोड की दुर्दशा वैसी ही बनी है। कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। अभी तक प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये है और यहां के जनप्रतिनिधि नाकारा होते जा रहे है। ऐसे में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल शनिवार को चौक पर अनिश्चित कालीन के लिए धरना पर बैठेगी और सोमवार से अमरण अनशन का रुप दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि शनिवार को चौक पर ११ बजे धरने पर बैठेगें। जब तक रेलवे रोड का सुंदरीकरण कार्य चालू नहीं होगा तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे। व्यापारियों के अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है। जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा ने बताया कि हमारे साथ फेडरेशन के सभी पदाधिकारी धरने पर बैठेंगे और प्रशासन के सामने मांग रखेंगे कि जब तक सुंदरीकरण कार्य शुरु नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। क्योंकि शहर का प्रमुख मार्ग है और व्यापारी भुखमरी की कगार पर है। साढ़े तीन साल से ज्यादा हो गया है सभी लोग इस लड़ाई को एक साथ लडऩे के लिए तैयार है और हमारे व्यापारी इस लड़ाई में एक साथ आकर आंदोलन में भाग लें। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी, राजू भारद्वाज, मनोज दीक्षित, योगेश गुप्ता, लाखन सिंह, रवि चौहान, संजीव वर्मा, संजय गुप्ता, अशोक यादव, शरद गुप्ता, पवन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *