डीसीएम की टक्कर से 50 मीटर तक घिसटती चली गयी बाइक
एसडीएम/सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद दिलाने का परिजनों को दिया भरासा
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चचेरी बहनों व भाई की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर एसडीएम सदर रजनीकांत पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी जसवीर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने परिजनों को काफी समझाया बुझाया और सांत्वना दी। साथ ही मुख्यमंत्री से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर परिजन माने। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी मुखलेश राजपूत की 14 वर्षीय पुत्री सेजल व 15 वर्षीय पुत्री काजल रूप सिंह विद्यालय धीरपुर में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह दोनों छात्राएं अपने चचेरे भाई राजन के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं। बाइक को राजन के पिता केशव चला रहे थे। धीरपुर गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
जिसमें राजन व काजल की मौके पर ही मौत हो गई। स्वजन घायल छात्रा सेजल को डॉ0 राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीण तीनों शव रखकर घटना का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। घटना की वजह से नवीगंज-धीरपुर मार्ग पर जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर एसडीएम सदर रजनीकांत पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी जसवीर समेत कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया। एसडीएम ने मुख्यमंत्री से हर सम्भव मदद दिलाये का पीडि़त परिजनों को भरोसा दिया। तब पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। केशव ने बताया कि राजन उनका इकलौता बेटा था। जो कक्षा १० में पढ़ता था। घटना के बाद से राजन की माता बड़ी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतका काजल कक्षा १० व सेजल कक्षा ७ की छात्रा है। दोनों की मौत के बाद माता उमा देवी व पिता मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
मार्ग दुर्घटना में दो चचेरी बहनों व भाई की दर्दनाक मौत
