कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कायमगंज में चल रहे सोशल प्रोजेक्ट ऑफ इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता संवर्धन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन तथा प्रार्थना के साथ हुआ। विकास खंड कायमगंज के खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह द्वारा हुआ। प्रशिक्षण में जनपद नोडल मीना मंच भारती मिश्रा ने मीना मंच गठन से संबंधित एजेंडा, कार्यवाही बैठक तथा मीना मंच गठन की विस्तृत जानकारी दी। विकास खंड नगर क्षेत्र की नोडल सुनीता चौहान ने अरमान मॉड्यूल के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि किस प्रकार अभिभावकों के साथ सत्र किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक माह का चौथा शनिवार पूर्व से निश्चित है। मोहम्मदाबाद विकास खंड की मीना मंच नोडल पूनम ओझा द्वारा कॉमिक्स बुक के विषयों पर चर्चा की गई। सीरीज कॉमिक्स बुक की संख्या 6 है और यह अलग-अलग सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हुई है। विकास खंड नवाबगंज की नोडल साधना सिंह द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा प्रति सप्ताह आने वाला टूल 10 कैसे भरा जाए इसका अभ्यास सभी प्रतिभागियों को कराया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण में मीना मंच की एक-एक स्टोरी दिखाई गई कि हम समुदाय के साथ कैसे जुड़े और उनकी समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करें और वीरांगना पोर्टल से जुड़ी नैना की जंग नामक कहानी का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय से एक शिक्षक/शिक्षिका द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रगति के पंख पुस्तिका का विद्यालय स्तर पर पॉवर एंजिल कैसे प्रयोग करेंगी का प्रदर्शन समस्त मास्टर ट्रेनर द्वारा नाटिका के माध्यम से किया गया। पॉवर एंजिल की नेतृत्व क्षमता संवर्धन की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरण कर और राष्ट्रगान के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में कल्पना यादव, रंजन गंगवार, राहुल कुमार, श्वेता गंगवार, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, टीकम सिंह, रेचन कटियार, यशोधरा कुमारी, राजकुमार सिंह आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।
