एडवांसमेंट इंडेक्स के तहत अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के तहत विकासखंड स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, मनरेगा, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राजस्व एवं कृषि विभाग आदि से संबंधित विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आपको ध्यान रखना होगा कि आपसे संबंधित विभाग का डाटा सही हो तथा यह कार्य समय से पूर्ण हो। जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत के कार्यों का सही मापन/मूल्यांकन एवं सुधार करना है, ताकि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सकंे। परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ग्राम पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता लाता है, जिससे ग्रामीण विकास में मदद मिलती है। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक धनंजय कुमार ने सभी नौ थीम के 147 इंडिकेटर एवं 227 डेटा पॉइंट पर फैसिलिटर द्वारा डाटा भरे जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समस्त खंड विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था में डीपीएम विजय पाल, जटाशंकर मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, अरविंद श्रीवास्तव आदि ने देखी। प्रशिक्षण सत्र के आयोजक जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने आए हुए सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *