प्रधानों, सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिव, पंचायत सहायकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार परिसर में उच्च अधिकारियों के निर्देशन में विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान के मार्गदर्शन में ग्रामीण ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत ओएसआर के तहत ग्राम पंचायत के प्रधानों, पंचायत सहायकों तथा ग्राम पंचायत के सचिवों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सरकार के बताएं अनुसार कर लगाकर धन का आय का स्रोत तैयार करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पारुल तथा धनंजय सिंह ट्रेनर के द्वारा सभी को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आए प्रशिक्षणार्थियों ने विकास खंड पर पंचायत सहायकों के अलावा ग्राम प्रधानों तथा सचिवों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत में आय का स्रोत महिलाओं के द्वारा, जिसमें समूह की महिलाएं की सबसे अधिक भागीदारी रहेगी, ऐसे कई बिंदुओं पर चर्चा की गई इस मौके पर बीडीओ अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, सचिव प्रमोद शुक्ला, कुलदीप राजपूत, वेद प्रकाश, मोतीलाल यादव, बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, कामता प्रसाद पटेल, अरविंद कुमार, आकांक्षा सक्सेना सहित समस्त ग्राम प्रधान समस्त पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *