बढ़पुर ग्राम पंचायत गुतासी के प्रधान को कानपुर में दिया गया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ढ बढ़पुर की ग्राम पंचायत गुतासी के प्रधान आशीष मिश्र को कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के लालबहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित मंडलीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिले से मात्र एक प्रधान को और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया, समस्त खण्ड विकास अधिकारी डीसी एवं सभी ब्लाकों के खंड प्रेरक ने प्रतिभाग किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता से संबंधित सभी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर मंडल के संयुक्त आयुक्त ने की। कानपुर मंडल की उप निदेशक पंचायत प्रवीणा चौधरी ने स्वच्छता से लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो को जमीनी स्तर के क्रियान्वयन हेतु मंत्र दिया और उपस्थित सभी अधिकारियों से सुझाव ले लिए। गुतासी के प्रधान आशीष मिश्र ने अपने गांव की पीपीटी दिखाकर गांव में नाली मुक्ति एवं भूमिगति नाली के सम्बंध मे प्रजेंटेशन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी राजेश चौरसिया, सचिव ओम शिव पांडे साथ में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *