ग्राम प्रधानों, सचिवों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जल जीवन मिशन के तहत दिया गया प्रशिक्षण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार में जल जीवन मिशन के तहत प्रधानों तथा अन्य सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जल बचाओ अभियान के तहत कई जानकारियां दी गयीं। नवाबगंज विकास खंड कार्यालय सभागार में बुधवार को विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत प्रधानों व सचिवों को जल बचाओ अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को जल बचाने की प्रक्रिया बताई गई। वहीं सभी लोगों को जल बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया गया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य, जिला समन्वयक अखिलेश कुमार जयसवाल, प्रशिक्षक राहुल यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सोनू, रवि, रविंद्र जायसवाल, मीणा, तुलसीराम, माया तथा ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह कोकापुर, नौशाद खान अचरा ताकीपुर, ग्राम प्रधान हुसैनपुर, ग्राम प्रधान भगौरा सहित 16 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को जल बचाओ अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *