फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेधावी विद्यालयों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की कक्षायें राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में चल रही है। नि:शुल्क कोचिंग प्रशिक्षण ऑन लाइन की सलाह दी जाती है। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 11 व 12 के लिए नीट, आईआईटी, जेईई की कक्षायें संचालित हो रही है। एनडीए, सीडीए, क्लैट, बैंकिंग, टीजीटी, पीजीटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत्न छात्रों के लिए पीसीएस जे, पीसीएस का प्रशिक्षण चलाया जा रहा है।
मेधावियों के लिए जीआईसी फतेहगढ़ में चल रहा प्रशिक्षण.
