फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में जंबूरी के प्रतिभागियों हेतु दो दिवसीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। स्काउट भावना से ओतप्रोत यह प्रशिक्षण शिविर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हो रहा है। निदेशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों के सर्वांगीण विकास की सशक्त विधा है, जो उनमें अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना का निर्माण करती है। मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उपनिदेशिका अंजू राजे ने कहा स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। प्रशिक्षण भविष्य की मजबूत नींव हैं। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने स्काउट-गाइड के इतिहास, उद्देश्यों और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा स्काउटिंग जीवन जीने की एक कला है, जो हमें आत्मविश्वास, सेवा और सहिष्णुता का पाठ सिखाती है। जिला मुख्यायुक्त दिनेश वर्मा ने कहा स्काउटिंग और गाइडिंग विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम का विकास करती है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं। जिला सचिव स्काउट गाइड महेश चंद्र राजपूत ने कहा जंबूरी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राएँ एकता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का वास्तविक अनुभव प्राप्त करते हैं, जो उनके जीवन को दिशा प्रदान करता है। संचालन मुख्य प्रशिक्षक एवं जंबूरी स्काउट ट्रेनिंग के मंडलीय इंचार्ज सर्वेश कुमार, डीटीसी स्काउट योगेश कुमार, तथा जिला गाइड कमिश्नर चमन शुक्ला ने किया। प्रशिक्षण में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा, सुनीता पांडे, अंजना दीक्षित, गजेंद्र सिंह, प्रगति शुक्ला, अमन मनीला मैसी, शीश चंद्र, ममता पॉल, मीनाक्षी भास्कर, स्वालिया, राहुल सैमुअल मैसी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, संजय गौतम सहित स्काउट मास्टर्स मौजूद रहे। प्रशिक्षण का 9 नवंबर को समापन होगा। प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को आगामी 20 नवंबर से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होने वाली डायमंड जुबली जंबूरी ट्रेनिंग में विशेष रूप से सहायता मिलेगी।
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में जंबूरी हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
