फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आवाह्न पर फर्रुखाबाद इकाई के सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर हड़ताल पर रहे और प्रदर्शन करते हुए आवाह्न किया कि राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में सभी बैंकों में ताले लटकते रहे। जनपद में करीब ३०० करीब बैंक शाखाओं में हड़ताल पूरी तरह प्रभावी रही। करोड़ों का बैंकिंग लेनदेन और चेक क्लीयरिंग पूर्णत: ठप रहा। तीन दिन से बैंक बंद होने के कारण एटीएम पहले ही खाली हो चुके थे। बैंक कर्मी संगठन माह के सभी शनिवार को बंैक बंद रखने की मांग रख रहे है। अब तक दूसरे व चौथे शनिवार को बंैक बंद रहती थी। मैनेजमेंट के बीच बैंक सभी शनिवार को बैंक बंद रखने का एक लिखित समझौता हो चुका है। जो सरकार द्वारा लंबित रखा जा रहा है। ेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेआश्रय अवस्थी व प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव कुमार ने कहा कि बैंकिंग सेवायें बड़े पैमाने पर डिजिटल हो चुकी है और २४वाई७ उपलब्ध है, तो शाखाओं के कार्य दिवस कम करने पर ग्राहकों को कोई नुकसान नहीं होगा। सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के उपसचिव मयंक गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय बैंकिंग को लागू करने के लिए काफी लंबे अरसे से बैंक कर्मचारी यूनियंस की मांग चली आ रही है। इस मांग के पूरा होने पर शनिवार को बैंक के बंद होने पर इस दिन के कर्मचारियों के कार्य करने के समय को सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कार्य समय को समायोजित कर बढ़ाने के लिए पहले से ही बैंक कर्मी तैयार है।
बैंकों की हड़ताल के चलते करोड़ों का लेनदेन हुआ प्रभावित
