लखनऊ, समृद्धि न्यूज। यूपी में गुुरुवार को को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। जिसमें मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। महेश सिंह अत्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। डॉ0 अर्चना सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्य सुरक्षा अधिकारी नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट धर्मेंद्र सचान को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।
उपसेना नायक 33 वाहिनी पीएसी झांसी प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक 36 वाहिनी पीएसी वाराणसी बनाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी मुख्यालय लखनऊ राजेंद्र प्रसाद यादव को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ अनूप कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ बनाया गया।
अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नर वाराणसी रंजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक स्टाफ ऑफिसर कार्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, उपसेनानायक छठी वाहिनी अयोध्या अभय कुमार मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू अशोक कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बैंक कृष्णकांत सरोज को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अधिसूचना मेरठ डॉ0 राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर डॉ0 हिरदेश कठेरिया को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूं बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिदेशक लखनऊ राहुल मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी देवरिया, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी देवरिया अरविंद कुमार वर्मा-२ को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक स्थापना बनाया गया है।
यूपी में 15 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, मोहिनी पाठक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक बनीं
