48 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में बदले गए एएसपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की नई तबादला नीति लागू होने के बाद प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला तेज हो गया है.

शासन ने 48 पीपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है. अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) प्रशांत कुमार द्वितीय द्वारा जारी सूची में 30 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 18 वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं. ये सभी अधिकारी विभिन्न जिलों में तैनात थे और अब उन्हें नए दायित्व सौंपे गए।

मुख्यालय वापसी और नए दायित्व

एएसपी राहुल श्रीवास्तव को एक बार फिर डीजीपी मुख्यालय का पीआरओ नियुक्त किया गया है. वह पहले से डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध थे. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुबोध कुमार श्रीवास्तव को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ भेजा गया है, जबकि वाराणसी से ममता रानी चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मिली है.फिरोजाबाद के एएसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया को अमरोहा भेजा गया है. वहीं अमरोहा से राजीव कुमार सिंह द्वितीय को मथुरा का एएसपी सिटी बनाया गया है. बरेली में एलआईयू में तैनात प्रभात कुमार प्रथम को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *