माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के तबादले दो सौ के गुणांक पर मैरिट लिस्ट से होंगे

गंभीर बीमारी व दिव्यांगता पर मिलेगें 50 अंक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति शासन ने घोषित कर दी है। जिसके अनुसार मेरिट के आधार पर शिक्षकों के तबादले किये जायेगें। गंभीर बीमारी व दिव्यांगता पर मेरिट में 20 अंक जुड़ेगें।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 200 के गुणांक पर ट्रांसफर की मैरिट तैयार की जायेगी। जिसमें शिक्षक की गंभीर बीमारी और दिव्यांगता पर 50 अंक दिये जायेगें। स्थानांतरण नीति के अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों का स्थानांतरण मेरिट के आधार पर शासन ने किये जाने का निर्णय लिया है। 200 नम्बर के गुणांक के आधार पर तबदाले की मेरिट लिस्ट तैयार होगी। आवेदन में शिक्षक वरीयता के लिए पांच विद्यालयों का विकल्प भरेगें। ऑनलाइन तबादले में बरीयता क्रम तय किया जायेगा। कैंसर आदि गंभीर बीमारी और जिनके पति-पत्नी, बच्चे किसी दुघर्टना में शारीरिक रुप से दिव्यांग या कैंसर से ग्रस्त है, ऐसे शिक्षकों के लिए 50-50 गुंणाक निर्धारित किये गये है। पति-पत्नी के दोनों के राजकीय सेवा में होने पर उन्हें एक ही जिले में स्थानांतरित किया जायेगा। यदि पति-पत्नी सैनिक, अद्र्धसैनिक केंद्रीय सेवा में प्रदेश में तैनात है तो इसके लिए 30 नम्बर का भारांक मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव उमेश चन्द्र ने स्थानांतरण नीति के तहत तबादले के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दिये है। डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह के मुताबिक सचिव के निर्देश से सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *