कानोडिया इंटर कालेज को कोषाध्यक्ष ने भेंट किया स्मार्ट टीवी.

*छात्रायें एड्रांइड टीवी पर पढ़कर होगी पारांगत: सुमन त्रिपाठी
*विद्यालय परिवार आशा कानोडिया को दिया धन्यवाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज की कोषाध्यक्ष व आर्डिटर राजेन्द्र कानोडिया की पत्नी आशा कानोडिया ने नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत छात्राओं को लाभांवित करने के लिए स्मार्ट क्लास हेतु एंड्राइड एलईडी टीवी प्रदान की है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष की पत्नी आशा कानोजिया की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार उन्नत कर रहा है। ऐसे में विद्यालय को स्मार्ट क्लास बनाने के लिए स्मार्ट टीवी उपलब्ध करायी गई है। अब छात्रायें स्मार्ट टीवी पर पढ़कर पारांगत होगी। विद्यालय परिवार ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने छात्राओं की उन्नति के पथ पर बढऩे के लिए विद्यालय के हर कार्य को प्रगति की ओर ले जाने के लिए बधाई दी। विद्यालय परिवार सबके सुख-दुख में साथ है। विद्यालय में टीवी लगाया गया और स्मार्टक्लास से प्रथम दिन छात्राओं को पढ़ाया गया। आशा कानोडिया ने विद्यालय के प्रगति की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, समीक्षा अग्निहोत्री, मंजू सिंह, दर्शना आर्या, पारुल जैन, इन्द्रा राठौर, पूनम शुक्ला, अर्पणा त्रिपाठी, स्वाती द्विवेदी, जया सिंह, स्मृति दुबे, राधा दीक्षित सहित सभी शिक्षिकायें व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *