फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करोड़ों का बजट देकर हरे पेड़ों को लगाने और संरक्षित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से हरे पेड़ों पर आरे चलाये जा रहे हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है। खुलेआम थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम माधवापुर में हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। लकड़ी माफियाओं द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों को भी कटवाने में कोई संकोच नहीं किया जा रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत के बगैर प्रतिबंधित पेड़ों को काटना संभव नहीं है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा पर लकड़ी माफियाओं द्वारा पानी फेरने का काम किया जा रहा है। जिससे लोगों में रोष देखा जा रहा है।
एक तरफ हो रहा वृक्षारोपण, दूसरी तरफ काटे जा रहे वृक्ष
