एस0टी0पी0 के कार्यों को 15 दिन पूर्ण कर शुरु किया जाये ट्रायल-डीएम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आयुक्त कानपुर मंडल द्वारा जिलाधिकारी डॉ0वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा 30 एम0एल0डी0 क्षमता की एस0टी0पी0 फर्रुखाबाद व 17.70 एम0एल0डी0 क्षमता की एस0टी0पी0 फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया। सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि 25 अगस्त तक प्रोजेक्ट का बिजली कनेक्शन हो जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एस0टी0पी0 के सभी कार्यो को 15 दिन में पूर्ण कर ट्रायल रन शुरू किया जाये व एस0टी0पी0 की ग्रिल पर जाली लगवाई जाये। एस0टी0पी0 का शुरू होने के बाद थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य मुख्य विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता नलकूप विभाग कानपुर, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कानपुर मंडल व संबंंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *