उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भगवन्त नगर विधानसभा के ग्राम बदरका में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 120 वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर आजाद जी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने चन्द्रशेखर आजाद को नमन करते हुए कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने भारत माता को आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणो की आहुति देकर पूरी दुनिया को एक संदेश दिया था। पाठक ने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़ी स्मृतियो को सहेजने पर जोर दिया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद की बदरका से जुड़ी यादो और उनकी जयन्ती पर कहे तो वे अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और पूर्ण समर्पण के प्रतीक थे जिन्होने आजाद रहकर देश के युवाओ में आजादी की ज्वाला जलाई उनके बलिदान से मिली स्वतंत्रता आज भी हमें राष्ट्र के सम्मान और प्रगति के लिए प्रेरित करती है उनके जन्मस्थान भाबरा और पैतृक गांव बदरका को नमन जहां से उनके पूर्वज आए थे और उन्होने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर झण्डा रोहण किया गया व विद्यार्थियो द्वारा झांकियो निकाली गई और प्रदर्शनी लगाई गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, भगवन्त नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, विमल द्विवेदी, रामतनेजा, राकेश रावत, सोनी शुक्ला, कृष्णदत्त त्रिपाठी, आशीष अटल, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।
