पुण्य तिथि पर मुलायम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

महानगर अध्यक्ष के निवास पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा पूर्व रक्षा मंत्री/ पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र स्व0 मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के निवास बजरिया सालिगराम में मनायी गई। अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव युनूस अंसारी ने की। संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा मुलायम सिंह यादव ही एक ऐसे नेता है जिनके आदेश के कारण आज हमारे देश के शहीद सैनिकों के पार्थिक शरीर घर तक आ पाते है। उन्होंने कहा दीपावली का त्योहार निकट है, हम सभी समाजवादी साथियों को ये ध्यान रखना है कि हम सबके साथ हमारे आसपास के वो लोग भी त्योहार मनाये जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, हमारी यह जिम्मेदारी है कि उन घरों में कोई भूखा न सोये, यही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला महासचिव जहान सिंह लोधी ने कहा कि नेता जी ने जमीनी स्तर पर जनता के लिए बहुत काम किये, चुंगी जैसे छोटे-छोटे करो से निजात नेता जी ने दिलाई। नागेन्द्र सिंह शाक्य, ओम प्रकाश शर्मा, प्रवेश कटियार, रंजीत चक, प्रदीप यादव ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता करते हुए यूनिस अंसारी ने कहा इस देश में स्व0 मुलायम सिंह यादव जैसा नेता दोबारा नहीं मिलेगा। हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते है। इस मौके पर अतुल वर्मा, ऋषि अवस्थी, ब्रजभान यादव उर्फ रिंकू, कुलदीप भारद्वाज, खुर्शीद खां अमित यादव, अमन भारद्वाज, डॉ0 शिवम अवस्थी, सत्यम अवस्थी, नफीस, मुन्ना, अमित यादव आदि लोग मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *