फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा बद्री विशाल महाविद्यालय में महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि २३ मार्च का दिन ऐतिहासिक है। आज के ही दिन भारत माता के सच्चे सपूत स्वतंत्रता और स्वाभिमान के प्रतीक आजादी के महानायक सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी दी गई थी। अंगे्रजी हुकूमत इन क्रांतिकारियों से डरती थी। ऐसे वीर सपूतों के शहीद दिवस को कोई भूल नहीं सकता है। कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, सौरव मिश्रा, अंकित तिवारी, सचिन शर्मा, अजय दुबे, भान प्रताप सिंह, राजू यादव, रोहित दीक्षित, शिवम मिश्रा, रोहित राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
शहीद दिवस पर भगत सिंह को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
