जलियांवाला हत्याकांड के अमर शहीदों को किया गया नमन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेनापति के विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह व अन्य आचार्यगणों ने दीप जलाकर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।
प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि हम अपने देश के प्रथम समर्पण भाव रहकर हर समय देश के लिए तैयार रहें। जिस प्रकार शरहद पर हमारी रक्षा के लिए सदैव हमारे सैनिक देश के बाहर अराजक तत्व जैसे आतंकवाद, घुसपैठियों जो हमारे देश में नफरत फैलाना चाहते हैं उनके लिए तैयार रहते हैं। वैसे ही हमें भी अपने देश की कुर्बानी के लिए तैयार रहकर देश के प्रति सजग रहना चाहिए और देश विरोधियों के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी भैया बहनों को देश के लिए शपथ दिलाई कि वह सदैव अपनी जान की बाजी लगाकर अपने देश की रक्षा करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी, बृजपाल सिंह, कृष्ण कुमार, सर्वेश कुमार, प्रदीप शर्मा, आलोक कुमार, नितिन कुमार, शिव कुमार, शिवमोहन, रामानंद पांडे, वीरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *