हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 एनसीसी, स्काउट गाइड व विभिन्न विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरकार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा/रैली निकाली गई। रैली में जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में शामिल हुए। मुख्य रूप से राजकीय गल्र्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सी0पी0 अग्रवाल पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के सभी अधिकारी व कर्मचारियों व काफी संख्या में अध्यापक, अध्यापिकाएं, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स, पी0आर0डी0 के जवान, होमगार्ड के जवान, पुलिस कांस्टेबल शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। आजादी के सेनानियों की याद में बैंड धुन बजाते हुए बच्चे रैली में सबसे आगे चल रहे थे। ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी गई। रैली में बच्चों की भारी संख्या को देखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा दो एंबुलेंस लगाए गए, जो रैली में साथ-साथ चली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह व संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान, जिला आयुक्त बुलबुल पुष्पा सिंह, मजहर मोहम्मद खान, अतुल दास, गजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *