नगर में धूमधाम से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हुआ नगर
कमालगंज, समृद्धि न्यूज।
कमालगंज नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान पर जोर दिया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत तपस्वी वाले बाग से की गई तथा विशाल मूरत हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर मैन रोड के पास संपन्न हुई। इस मौके पर सभी लोगों ने भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, वीर सपूत अमर रहें, वंदे मातरम आदि के नारों से नगर गुंजायमान रहा। वहीं सभी लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए नजर आए। इस मौके पर जिला मंत्री गुरु चरण आजाद, विशाल शर्मा, संजय कमल, कुलदीप कुशवाहा, राजेश वर्मा, राजेश प्रताप सिंह, गोपाल पालीवाल, दिलीप श्रीवास्तव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के अब्दुल जब्बार, सदन दुबे, शिवम राजपूत सहित नगर के तमाम गणमान्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में चढ़-बढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *