उन्नाव, समृद्धि न्यूज।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है शहर में नगर मण्डल की तिरंगा यात्रा पूरी भव्यता से नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा आईटीआई कैंपस से बड़ा चौराहा गांधी नगर तिराहा से डीएसएन कॉलेज तक निकाली गई। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता ने झंडी दिखाकर प्रारंभ की और यात्रा में सम्मिलित भी हुए।
यात्रा में 151 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।यात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट ने तिरंगा लहरा कर और ढोल बजाते अन्य लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत किया। यात्रा में विशंभर दयाल त्रिपाठी जी नेता सुभाष चंद्र बोस जी आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।
यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द अवस्थी, जिला महामंत्री आशीष बाजपेयी “अटल” एवं प्रवीण सिंह “नूतन”, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, अनिल कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, विमल द्विवेदी , किरण सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक नवीन सिंह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ,
पार्टी के कार्यकर्ता एवं एन सी सी कैडेट्स उपस्थित रहे।
