12 व 13 अगस्त को मण्डल में निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा: अश्नील दिवाकर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने बढ़पुर पूर्वी मण्डल की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के प्रत्येक मण्डल में कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की शान है। भाजपा सरकार ने आजादी दिवस को उत्सव के रुप में मनाने का निर्णय लिया है। देश के प्रत्येक नागरिक व देशभक्त इस उत्सव में भाग ले रहे है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के शौर्य और साहस ने जिस प्रकार आतंक और आतंकवाद व पनाह देने वालों को सबक सिखाने का कार्य किया है। 10 अगस्त से 12  अगस्त तक मण्डल में यात्रा निकलेगी और 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और 1947 को देश विभाजन के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस मौके पर बढ़पुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अमित पाल, मण्डल महामंत्री विजय राठौर, शैलेन्द्र भदौरिया, राकेश राजपूत, शिवम कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *