स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा, निकाली गई प्रभातफेरी, छात्र-छात्रायें हुर्ई सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक सुनील अग्रवाल व प्रबंध समिति के सदस्य तथा प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी। संचालन दर्शना शुक्ला ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शना आर्या, सुनीता पाण्डेय, जया अवस्थी द्वारा आयोजित किये गये। बच्चों ने पर्यावरण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। उप प्रधानाचार्य कुसुमलता ने संदेश प्रस्तुत किया। शिक्षिका अंजली ने विचार प्रस्तुत किये। इस मौके पर लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य, जया सिंह, समीक्षा, मंजू सिंह मौजूद रही।

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने झण्डा रोहण किया और तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने देश के नाम संदेश पढ़ा और स्वतंत्रता दिवस के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। छात्राओं ने देश भक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किये। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में स्वतंत्रता के मायने व पर्यावरण की भी जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकायें प्रीती मसीह, बीना एडवल्र्ड, नितिका सनी, नेहा मिश्रा, ममता पौसिया पॉल, रचना हिल्स, भावना लाल, पूजा, लक्ष्मी, नूरानी लायल, अनीस बाबू आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एमआई विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने ध्वजारोहण किया। साथ ही प्रभातफेरी स्टेडियम से निकाली गई। जिसे एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स व कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाये। प्रधानाचार्य द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिक्षक अशोक कुमार कठेरिया, प्रदीप जायसवाल, विश्व प्रकाश दीक्षित तथा प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने अमर शहीदों की स्मृति में उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मयंक रस्तोगी, दिनेश मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसएस पब्लिक स्कूल नारायणपुर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हुआ। चैयरमैन सुरेश चंद्र अवस्थी ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं झंडारोहण किया। अनुपम अवस्थी एवं प्रधानाचार्य देवेश नारायण अवस्थी ने वीर शहीदों की वीरता एवम् साहसी चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके दृढ़ संकल्पों पर व्याख्यान किया। डायरेक्टर जतिन नारायण अवस्थी ने वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कोमल, आकृति, वैष्णवी, तन्वी, गौरव, अभीशान, सूर्यांश, अंश, छवि, प्रियांशी, आरोही, नेमिका, अभियान वैष्णवी आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर राहुल मिश्रा, राजेश तिवारी, प्रतिभा सिंह, पूजा, मेघा, वीनू मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *