स्काउट गाइड शिविर में टोलियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रादेशिक कार्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशन में स्काउट और गाइड के प्रशिक्षकों के 7 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर प्रशिक्षण का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में किया गया। जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा, जिला सचिव डॉ0 महेश चंद्र राजपूत ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। लीडर ऑफ कोर्स स्काउट मनोज कुमार रावत, लीडर ऑफ कोर्स गाइड शशिप्रभा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट गजेंद्र सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड चमन शुक्ला, स्काउट मास्टर पुष्कर मिश्रा, पुष्पेंद्र शर्मा और 32 प्रतिभागी उपस्थित रहे। साथ ही कैंप फायर का आयोजन किया। उद्घाटन सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर मयंक शर्मा ने किया। जिसमें शहर टोली, भालू टोली, कमल और गुलाब टोली के प्रतिभागियों ने प्रथम दिवस के कैंप फायर में देश भक्ति से संबंधित रचनाएं प्रस्तुत की। कैंप फायर के समापन पर मयंक शर्मा ने सभी प्रतियोगियों को कहा कि इस आवासी कैंप में सभी गतिविधियां निर्धारित की गई है। प्रात: कालीन सत्र में सर्वप्रथम बीपी 6 का अभ्यास कराया जाएगा तथा अन्य गति विधियां संचालित रहेंगे। प्रत्येक कार्य के लिए स्काउटिंग गाइडिंग के प्रशिक्षण में समय निर्धारित है तथा प्रत्येक समय के लिए एक कार्य निश्चित है। लीडर ऑफ़ द कोर्स मनोज रावत ने सर्वप्रथम स्काउटिंग के सिद्धांत, स्काउटिंग का दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं लीडर ऑफ कोर्स गाइड शशि प्रभा ने स्काउटिंग गाइडिंग का भारत में कब शुरुआत की गई इस पर चर्चा की। प्रशिक्षण चमन शुक्ला ने स्काउटिंग गाइडिंग की उत्पत्ति तथा संक्षिप्त इतिहास के बारे में चर्चा की तथा विस्तृत रूप से बताया। जिला सचिव डॉ0 महेश राजपूत ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। प्रतिदिन होने वाले सत्र को ससमय ज्वाइन करने एवं स्पेयर टाइम एक्टिविटीज को विधिवत करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *