अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। मारपीट की घटना को लूट बताकर पुलिस को शिकायत कर्ता ने छकाया। जाँच में मामला मारपीट का मिला। पुलिस ने जेवरात शिकायतकर्ता के घर से बरामद किये।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुम्हरौर निवासी राधेश्याम पुत्र चोखेलाल अपनी पत्नी के लिए सर्राफा दुकान कस्बा राजपुर से 19,000/- के आभूषण लेकर आया था। उसने पुलिस को सूचना दी की उसके साथ दबंगों नें मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में घायल पीडि़त को थाने लाया गया। पुलिस ने युवक को बेहोशी हालत में 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा। पीडि़त ने पुलिस को जेवरात लूट लेने की भी जानकारी दी। थाना पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की तो जेवरात घायल के घर से ही बरामद हुए। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि मारपीट हुई थी। लूट क घटना झूठी है।
पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर किया परेशान
