खड़ी ट्रक में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

घटना कोतवाली क्षेत्र के एनएच 35 पर भौरही गांव के पास सोमवार सुबह 6.30 कि

चुनार, मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी मीरजापुर मार्ग एनएच 35 भौरही गांव के पास हुई दो ट्रकों की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई व एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। मीरजापुर के बेलन बरौधा निवासी चालक 50 वर्षीय रामबली पुत्र पंचम व 17 वर्षीय भोला पुत्र फैलू जो चुनार की ओर से मिर्जापुर कि तरफ जा रहे थे। वे जैसे ही भौरही गांव के पास से आगे जा रहे थे ट्रक में इन्होंने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक रामबली की मौत हो गई। भोला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के घरवालों को भी सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *