ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित हवाई पट्टी पर ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक अपना ट्रक खड़ा कर रस्सी कस रहा। तभी वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। यूपीडा रेस्क्यू टीम चालक को बेहोशी की हालत में यहां के सरकारी लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंजाब प्रांत के जिला फिरोजपुर अंतर्गत थाना मंडीगुर हर्षाई गोलू मोड़ निवासी चालक मुन्ना 45 वर्ष पुत्र मुजीब चांद ट्रक में निरमा डिटर्जेंट पाउडर के गत्ते लादकर आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में चालक ने शनिवार को करीब 11 बजे ट्रक बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थित गांव खंभौली के सामने हवाई पट्टी के किनारे खड़ी कर दी और गैस चूल्हे पर चाय पकाने को रख दी। बाद में चालक तिरपाल की रस्सी कसने लगा। तभी वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक ने चालक की अचानक हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई है। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। चालक के मोबाइल के जरिए घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *