मक्का से भरा ट्रक बैक करते समय तालाब में पलटा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मक्का से भरा ट्रक बैक करते समय अचानक तालाब में पलट गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। चालक व परिचालक सुरक्षित बच गये। जबकि लाखों रुपये का मक्का में नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत ढीलावल चौराहा पर मक्का से लदा हुआ ट्रक बैक करते हुए अचालक तालाब में पलट गया। जिसमें काफी नुकसान हो गया। घटना में चालक व परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताते हैं कि जहां पर ट्रक पलटा है वहां पर धर्म कांटा है। जिस पर ट्रकों व ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगी रहती हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी दौरान ट्रक मोडऩे की जगह नहीं मिली। जिस पर हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *