राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत

समृद्धि न्यूज। जयपुर के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भेड़ोली आश्रम से पैइल लौट रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को लालसोट अस्पताल पहुंचाया गया है। विधायक रामविलास मीणा और तहसीलदार महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। मित्रपुरा थाने के हेड कांस्टेबल कैलाश ने बताया कि बोली क्षेत्र में पडऩे वाले भेडोली आश्रम से कुछ श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पैदल चल रहे थे। अचानक पीछे से आए एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। जिसमें मौके पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को लालसोट अस्पताल पहुंचाया गया। सभी श्रद्धालु लालसोट गांव के चिमनपुरा के निवासी थे, जो बोली के भेडोली आश्रम में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर लौटते हुए एक्सप्रेसवे पर पैदल ही चल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। सूचना मिलते ही मित्रपुरा, बौंली और लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सवाई माधोपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि सोशल मीडिया पर की है। घटना की सूचना पर विधायक रामविलास मीणा और तहसीलदार महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लालसोट अस्पताल में जाकर घायलों की स्थिति जानी,् घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *