एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 11 हजार बिजली की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने सामान लदे हुए ट्रक को जलाकर खाक कर दिया। शहर क्षेत्र थाना कादरीगेट के अन्तर्गत पांचाल घाट रोड पर रत्न कोल्ड स्टोरेज के पास हाईटेंशन लाइन निकली थी। जिसकी चिंगारी ने सामान लदे ट्रक को जलाकर खाक कर दिया। लाखों रुपये का सामान ट्रक में लदा था। सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक में लदा सामान जलकर राखा हो चुका था। थाना कादरीगेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निकल रहे राहगीरों को रोका। तब तक पूर्ण रुप से आग की चपेट में आया ट्रक राख हो चुका था। सडक़ के दोनों ओर जाम जैसी स्थिति हो गयी। ट्रक में लोड लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ सामान को जैसे तैसे निकाला, तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिन व्यापारियों का ट्रक में माल लदा था, उनका काफी नुकसान हो गया। दोपहर तक सभी व्यापारियों ने पहुंचकर जला हुआ ट्रक से सामान उतारा।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सामान लदा ट्रक धूं-धूंकर जला
