समृद्धि न्यूज। उत्तरी नाइजीरिया के कानो राज्य में यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कानो गवर्नर के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ट्र्क कानो के गुजुंगु शहर की ओर यात्रियों और सामान को लेकर जा रहा था। वाहन हाईवे पर तेज गति से चल रहा था, तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और ट्रक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया और सरकारी ने इसे लापरवाही भरी ड्राइविंग का नतीजा बताया है। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना रविवार को हुई है। घायलों को कानो के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गवर्नर ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं। अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में सडक़ दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं, जिसका आंशिक कारण खराब सडक़ स्थिति और यातायात कानूनों का ढीला प्रवर्तन है।
नाइजीरिया में तेज रफ्तार यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, 30 लोगों की मौत
