अपने वादे पर खरे उतरे डा0 जितेन्द्र यादव, घायलों का शुुरु कराया उपचार

मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक बीएस यादव

*सपा नेता को खुशहाली नगला के ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद
*क्षेत्र में किसी को भी आपातकालीन चिकित्सा की जरुरत पडऩे पर मिलेगी सुविधा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वरिष्ठ सपा नेता डा0 जितेन्द्र यादव अपने किये हुए वादे पर खरे उतरे और उन्होंने अपने कहे अनुसार खुशहाली नगला में हुई घटना के घायलों का बेहतर इलाज शुरु करवा दिया। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल की एंबुलेंस व बस सुबह के समय अमृतपुर के ग्राम खुशहाली नगला पहुंच गयी और वहां से 25 मरीजों को मेडिकल कालेज लाया गया, साथ में उनके परिजन भी आये। मेडिकल कालेज में सर्जन डा0 बी0एस0 यादव की देखरेख में सभी का परीक्षण व उपचार किया गया। घायलों की चोंटों की सफाई कर उन पर उचित औषधि लगायी गई व खाने के लिए दवाईयां दी गई। पूरी व्यवस्था पर डा0 जितेन्द्र यादव नजर बनाये रहे और पल-पल की जानकारी लेते रहे। मेडिकल कालेज में हुए उपचार पर घायल के परिजनों ने संतुष्टि जताते हुए धन्यवाद दिया।
मालूम हो बाहर से लौटते ही डा0 जितेन्द्र यादव तुरन्त खुशहाली नगला चिकित्सकों की टीम को लेकर पहुंचे और सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराने व हर सम्भव मदद करने आश्वासन दिय था। जिस पर खरे उतरते हुए बुधवार को उन्होंने मरीजों का बेहतर उपचार शुरु करवा दिया और पल-पल की खबर लेते रहे। सपा के वरिष्ठ नेता डा0 जितेन्द्र यादव ने कहा कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो जाते तब तक चिकित्सीय टीम के प्रभारी डा0 अरुण पाण्डेय के सभी सम्पर्क में रहेगे। क्षेत्र में अगर किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा की जरुरत पड़ती है तो उसे भी उपचार मुहैया कराया जायेगा।
डा0 अरुण पाण्डेय ने बताया कि मेडिकल कालेज से बस लेकर पीआरओ आशीष व चालक सोनू सभी को लाये व सभी को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया। डा0 अरुण पाण्डेय ने बताया कि खुशहाली नगला के 25 मरीजों को लाया गया था और 15 मरीजों को उनके आवास पर औषधि उपलब्ध करायी गई।डाक्टरों की टीम में डा0 विकास बाबू, डा0 आनन्द बाजपेयी, डा0 अभिषेक शुक्ला, डा0 सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, डा0 गौरव यादव, डा0 प्रियंका जायसवाल, डा0 शिवांगी गुप्ता ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *