जीवन में सत्यता ही रक्षा का प्रतीक है: डीएम वीके सिंह

ब्रह्माकुमारी केंद्र जय नारायन वर्मा रोड पर राखी बंधन कार्यक्रम सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जय नारायण वर्मा रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में राखी बंधन कार्यक्रम सुंदर ढंग से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह ने कहा कि जीवन में सत्यता ही रक्षा का प्रतीक है और उसके लिए कटिबंध होने की प्रतिज्ञा है प्रेम और सौहार्द की बातें। बुराइयों को जीतने का विजय तिलक है, यही पवन राखी का मुख्य संदेश है। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी के प्रांगण में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा और इतने सभी लोग उसे सत्य मार्ग पर चलने के लिए कटिबंध है। अपना सत्यता पवित्र प्यार आत्मिक नाते से भाइयों के अंदर सुख और शांति समृद्धि की शक्ति देती है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार सिंह ने कहा कि काली काल में समाज की स्थिति बहुत ही विकृत स्थिति में पहुंच गई है और हम प्रतिदिन देखते हैं आदमी समाज में कितना दूर जा रहा है। समाज को नैतिक सुरक्षा देना हमारा कर्तव्य है। सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज की बहने सीता की तरह लक्ष्मण रेखा पार ना करें तो समाज में प्रतिष्ठा भी पाए और राखी हमें यही संदेश देती है। राजपूत रेजीमेंट सेंटर से आए लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह राठौड़ ने राखी महापर्व को ईश्वर की अमानत बताया। वही ंमेजर हर्षवर्धन वर्मा ने पवित्र राखी बंधन को बहन भाई का पवित्र संबंध बताया। मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग को यह पवित्र बहनों का आध्यात्मिक सहारा चाहिए। बीके सुमन बहन ने कहा कि जब-जब धर्म की ग्लानि हुई बहन एवं भाइयों ने अपने तन मन धन का होम करके पवित्र एवं शुद्ध समाज का निर्माण किया यही राखी का संदेश है। इस अवसर पर दिव्या कुमारी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर बीके मुरलीधर, बीके राधिका उपस्थित रही। वीरेन्द्र सिंह राठौर व संजय गर्ग ने भी विचार रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में बहने मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *