मांगों को लेकर ट्यबवेल इम्पलाईज एसो0 ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्यबवेल टेक्नीकल इम्पलाईज एसोएिसशन ने १७ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देकर सिंचाई विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाह्न पर ट्यबवेल टेक्नीकल इम्पलाईज एसोएिसशन ने धरना देकर अधिशासी अभियंता नलकूप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई शासन में बैठे उच्चाधिकारियों द्वारा संगठन से वार्ताकर १७ सूत्रीय मांगों का निस्तारण किया जाये। तकनीकी पर्यवेक्षक नियमावली विगत १५ वर्षों से लंबित है। जिस कारण प्रोन्नति प्रक्रिया रुकी है। नलकूप मिस्त्री की भर्ती प्रक्रिया १२ वर्षों से लंबित है। परिणाम स्वरुप एक नलकूप मिस्त्री ५० से १०० नलकूपों का संचालन कर रहा है। मानसिक शारीरिक शोषण किया जा रहा है। सचिव प्रभात कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि नोटिस कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख अभियंता ६ नवम्बर तक प्रांतीय संघ की १७ सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस मौके पर अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, प्रभात कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, राकेश चन्द्र, शैलेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *