क्षत्रिय वीरांगना महासभा की बीस सदस्यीय नगर कार्यकारिणी घोषित….

महिलायें भी राजनीति में आगे आये: बिटान देवी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
अखिल भारतीय वीरांगना महासभा की नगर अध्यक्ष व सभासद बिटान देवी चौहान ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए घोषणा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीरांगना महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन राठौर व विशिष्ठ अतिथि रमला राठौर व भाजपा फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान मौजूद रहे। बिटान देवी ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए महिलायें घर परिवार के साथ राजनीति में भी भागीदारी करें। भाजपा सरकार ने महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए महिला बिल पास किया है, जो सराहनीय योग्य है। क्षत्रिय वीरांगना महासभा की नगर अध्यक्ष बिटान देवी ने अपनी कार्यकारिणी में महामंत्री रागिनी सोमवंशी व इंदू सोमवंशी को बनाया है। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी लता चौहान, अनिला देवी, विनीता सिंह व उर्मिला देवी को दी है। कार्यकारिणी में मंत्री निशा राठौर, तारा देवी, रन्नोदेवी, शशिवाला को बनाया है। सदस्य की जिम्मेदारी रानी राठौर, संतोष चौहान, सरिता राठौर, रामादेवी, रेनू, रमाकांती चौहान, अरुणा राठौर, रजनी राठौर, पुष्पा देवी को जिम्मेदारी दी है। 20 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान नवनीत पदाधिकारियों का बिटान देवी ने अपने निवास पर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *