युवक पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फतेहगढ़ के अंतर्गत इन्दिरा कालोनी लोको रोड निवासी पीडि़त आशीष सिंह पुत्र स्व0 योगेनद्र सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को जान से मारने की नियत से फायर करने व गाली गलौज करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 209/2025 धारा 109/352/351(2) बी0एन0एस0 बनाम प्रताप सिंह चौहान पुत्र अरूण कुमार सिंह निवासी अपर दुर्गा कालोनी भोलेपुर कोतवाली फतेहगढ आदि 02 नफर पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त प्रताप सिंह चौहान पुत्र अरूण कुमार सिंह निवासी अपर दुर्गा कालोनी भोलेपुर कोतवाली फतेहगढ़, दिनेश सिंह राठौर उर्फ दिन्नी पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी लोको रोड भोलेपुर कोतवाली फतेहगढ की निशादेही पर 01 बन्दूक 12 बोर, नाल में फंसा खोखा कारतूस व 06 जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया है तथा अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 5 बीएनएस व 30 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *