चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक १४ जून को थाना कादरीगेट पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रुप से थाना कादरीगेट पर पंजीकृत  धारा-379, 411, 420 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्तगण सोएब पुत्र इदरीश खान निवासी मघईटोला कोतवाली व जनपद शाहजहांपुर, राकेश उर्फ दीपक पुत्र पन्चूराम निवासी ग्राम पिपोरा थाना मादकुआँ जनपद छतरपुर (म0प्र0) को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों लोग मिलकर अलग-अलग जगहों से भोली भाली जनता को झांसे में लेकर अपनी गाड़ी में बैठा लेते हैं और रास्ते में सामान छल करके उनसे चोरी कर लेते हैं। हम आये दिन ऐसी घटनायें करते रहते हैं। हम लोग बद्री विशाल कालेज के सामने सवारियों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्तगणों से ०2 अदद चैन पीली धातु, ०2 अदद पैण्डल पीली धातु, 5000 रुपये नकद, ०1 अदद आधार कार्ड वादिया, ०1 काला बैग जिसमें एक अदद कैंची, एक अदद स्टेपिनर, ०1 अदद सुई धागा, ०1 अदद सोना तौलने वाली इलेक्ट्रानिक मशीन, ०1 अदद पेन मय एक छोटी डायरी बरामद हुआ है। बताते चलें कि 13 जून को पीडि़ता मधु पत्नी स्व0 संजीव कुमार निवासी अशरफ अली जसमई चौराहा ने धोखाधड़ी कर माल जेवर हड़पने का उपरोक्त मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *