फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना शमशाबाद क्षेत्र शोहदों की छेड़छाड़ से परेशान दो बच्चियों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेते दो शोहदों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के इतिहास की जानकारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र में दो बच्च्यिों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने बताया कि दोनों नामदर्ज अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों जनपद कन्नौज के रहने वाले है, शमशाबाद थाना क्षेत्र में आकर रहते है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की थी। आरोपियों के अपराधित इतिहास की जानकारी की जा रही है।
2 बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वालें अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट
