हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में धान की थ्रेसरिंग के दौरान गुरुवार को सांयकाल आग लग गई जिससे ढाई बीघे का पुआल जलकर नष्ट हो गया ग्रामीणों ने बाल्टी घड़े से कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे डॉक्टर अवधेश सिंह की खलिहान के पास खडी गाड़ी व धान बच गया। थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी किसान चिंतामणि मिश्र के खलिहान में धान की थ्रेसरिंग हो रही थी कि अचानक थ्रेसरिंग के बाद अंतिम मे पिरोसे के साथ आग की चिंगारी निकलने लगी यह देख प्रेशर ट्रैक्टर लेकर मौके से चालक भाग खड़ा हुआ। अगल-बगल के ग्रामीण बाल्टी व घडे़ से आग को काबू किया नहीं तो बगल में खड़ी डॉक्टर अवधेश सिंह की कार व मकान, खलिहान में रखा अन्य लोगों की धान जल जाती जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
