ढाई किलो चायनीज मांझा जब्त, एक गिरफ्तार: बदलापुर में पुलिस ने अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ा

 बदलापुर/जौनपुर , समृद्धि न्यूज। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित चायनीज मांझा की अवैध बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ढाई किलोग्राम चायनीज मांझा और सिंथेटिक धागा बरामद किया है। यह कार्रवाई 18 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला की नेतृत्व में की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की वार्ड संख्या 08, ग्राम भलुवाही क्षेत्र में प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचा जा रहा है।सूचना पर उपनिरीक्षक मुन्ना राम ने हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने लजीज अहमद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ उर्फ विपत, निवासी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त लजीज अहमद के पास से 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित चायनीज मांझा और सिंथेटिक तागा मिला। या मांझा अत्यधिक धारदार और खतरनाक होता है जिससे दो पहिया वाहन चालकों बच्चों और पक्षियों को गंभीर चोटे लगने का खतरा रहता है इसी कारण शासन ने इसके निर्माण भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।इस संबंध में बदलापुर थाने में मु0अ0सं0 511/25धारा 223(B),293/125 बीएनएस और 5/5 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला उप निरीक्षक मुन्ना राम, हेड कांस्टेबल बालकृष्ण पांडेय और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *