चोरी के आधा दर्जन मोबाइल व एक लैपटॉप सहित दो गिरफ्तार

मेरापुर, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चोरी के आधा दर्जन मोबाइल व एक लैपटॉप सहित दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नें उनका न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

थानाध्यक्ष मेरापुर नवीन कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ जनपद एटा के नयागाँव सराह अगहत निवासी करन नायक पुत्र निबोध नायक तथा थाना मेरापुर निवासी मान पाल पुत्र राम निवास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास 6 मोबाइल फोन व एक एचपी कंपनी का लैपटॉप पुलिस ने बरामद किया। पकड़ गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोबाइल व लैपटॉप मैनपुरी के भोगांव के एक ग्राम से चोरी किये हैं। आरोपी करन नायक पर तीन मुकदमे जिनमें एक मोहम्मदाबाद, एक भोगांव जनपद मैनपुरी व एक थाना मेरापुर में मुकदमा दर्ज है। जबकि अभियुक्त मान सिंह पर एक मुकदमा दर्ज है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुबोध यादव, का0 प्रशान्त कुमार, का0 अर्जुन सिंह, का0 संतोष कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *