बिहार: चलती एंबुलेंस में बेहोश महिला अभ्यार्थी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। बिहार के गयाजी से एंबुलेंस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय पीडि़ता इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने कहा- एंबुलेंस में 3 से 4 लोग थे, उन्होंने बेहोशी हालत में मेरे साथ गैंगरेप किया।
जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ में शामिल एक महिला अभ्यर्थी अचानक बेहोश हो गई, उसे तत्काल एंबुलेंस से मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। महिला ने होश में आने पर एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन पर बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीडि़ता ने बोधगया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। चिकित्सकों की सूचना पर मेडिकल टीम का गठन कर युवती की जांच करवाई गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 26 वर्षीय पीडि़ता इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि एंबुलेंस में 3 से 4 लोग थे। उन्होंने बेहोशी हालत में मेरे साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की पहचान कर आरोपी ड्राइवर विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिर दोनों की मेडिकल जांच करवाई गई। इस संबंध में बोधगया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *