फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने दो हत्या अभियुक्तों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 06.01.2026 को कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना मिली कि एक मृत युवक अंडरपास के पास पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने मृतक की पहचान विक्रम पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज के रुप में की थी। मृतक के पिता सर्वेश कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना हाजा पर मु0अ0सं0-05/2026 धारा-103(1)/238 बीएनएस बनाम रजनेश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बलीपुर थाना कमालगंज आदि ०2 नफर पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में दिनांक 08.01.2026 को नामजद अभियुक्तगण रजनेश पुत्र राजेंद्र निवसाी बलीपुर थाना कमालगंज, प्रशांत उर्फ कल्लू पुत्र राम निवास निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज को हत्या के दौरान प्रयोग किये गये एक मफलर व हत्या में प्रयोग की गयी एक कार हुंडई औरा बिना नंबर सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त रजनेश के विरुद्ध तीन मुकदमे व प्रशांत उर्फ कल्लू पर दो मुकदमे पंजीकृत हैं।
युवक की हत्या मेें आला कत्ल सहित दो गिरफ्तार
