

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चोरी की सिलाई मशीन व एक ए.सी. आउट डोर हीटिंग क्वाइल सहित बाल अपचारी सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने पुलिस लाइन में वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि थाना कादरीगेट प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, आवास विकास चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार ने अपने हमराहों के साथ लकूला गिहार बस्ती में छापा मारी कर एक बाल अपचारी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पीतम पुत्र अलवर निवासी लकूला बताया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सिलाई मशीन व एक ए.सी. आउट डोर हीटिंग क्वाइल बरामद हुई। पूछताछ के आरौन आरोपी ने बताया कि कबाड़ बीनने के बहाने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
