फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेलों इंडिया वूमेंस लगेज में जनपद की बेटियों ने ताइक्वांड़ो में दो रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। कानपुर के ग्रीन पार्क में 6, 7 व 8 अगस्त को खेलों इंडिया वूमेंस लगेज प्रतियोगिता में ताइक्वांडो की दो बालिकाओं ने रजत पदक जीतकर पदक तालिका में प्रवेश किया। जनपद की बेटी मुस्कान राजपूत ने अंडर-६७ किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं अंडर-62 किलो भार वर्ग सीनियर में उपासना ने सिल्वर मेडल जीता। जिला ताइक्वांड़ों एसोसिएशन के सचिव अजय प्रताप सिंह ने दोनों बेटियों द्वारा पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में मेडल निकालना बहुत बड़ी बात है। बालिकाओं ने अपना प्रदर्शन किया और पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
जनपद की दो बेटियों में खेलों इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक
